MP में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, 16 जिलों के DFO भी बदले

20
RPS-transfer-in-rasathan

IFS Officers Transfer In MP , भोपाल: राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 38 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई पदस्थापना दी है। इनमें भोपाल, रायसेन, उज्जैन समेत 16 जिलों के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) बदले गए हैं। वन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ओपी चौधरी को वन मुख्यालय भोपाल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) बनाया गया है, जबकि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार अग्रवाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) पदस्थ किया गया है। मुख्य वन संरक्षक लखन लाल उइके को शहडोल से सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल, वन संरक्षक संजीव झा को छतरपुर से भोपाल, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति को नर्मदापुरम से भोपाल, वन संरक्षक अजय कुमार को छतरपुर से शहडोल, वन संरक्षक अनिल कुमार को नर्मदापुरम से भोपाल ट्रांसफर किया गया है।

इसी तरह भोपाल के वन संरक्षक एवं पदेन वनमंडलाधिकारी आलोक पाठक को मप्र राज्य वन निगम भोपाल में वन संरक्षक बनाया गया है और अशोकनगर की वनमंडलाधिकारी प्रियांशी सिंह को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में उप संचालक पदस्थ किया गया है। जबकि वन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अशोक कुमार को भोपाल से मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद और वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी वृत्त) राखी नंदा को भोपाल से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में क्षेत्र संचालक पदस्थ किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- शाहपुरा जिला हटाने के खिलाफ मुखर हुआ संत समाज, कहा- किसी भी सूरत में नहीं होगा…

सतना के वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल अनूपपुर भेजे गए

सतना के वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल को अनूपपुर, उत्तर बालाघाट (सा.) के वन मंडलाधिकारी अभिनव पल्लव को उत्तर बालाघाट (उत्पादन), सिवनी की वन संरक्षक बासु कनौजिया को बैतूल, भोपाल के उप वन संरक्षक प्रभुदास ग्रेबियल को उज्जैन, दमोह के वन मंडलाधिकारी महेन्द्र सिंह उइके को सिवनी, मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के उप वन संरक्षक नवीन गर्ग को बैतूल उत्तर में वन मंडलाधिकारी।

डिंडोरी के वन मंडलाधिकारी साहिल गर्ग को छिंदवाड़ा, बालाघाट कालेज रेंज के उप वन संरक्षक अधर गुप्ता को दक्षिण बालाघाट (सा.) में वन मंडलाधिकारी, शाजापुर के वन मंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल को सतना, छिंदवाड़ा के वन मंडलाधिकारी जरान्डे ईश्वर रामहरि को दमोह, भोपाल के उप वन संरक्षक रमेश राठौर को खरगोन में पदस्थ किया गया है।

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की उप संचालक प्रतिभा अहिरवार को अशोकनगर में वन मंडलाधिकारी, पन्ना के वन मंडलाधिकारी पुनीत सोनकर को डिंडोरी, भिंड के वन मंडलाधिकारी मोहम्मद माज को दतिया, रीवा के वन मंडलाधिकारी अनुप शर्मा को पन्ना, मुरैना के वन मंडलाधिकारी स्वरूप रविन्द्र दीक्षित को भोपाल में मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड उप वन संरक्षक, रायसेन के वनमंडलाधिकारी लोकप्रिय भारती को भोपाल ट्रांसफर किया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसी तरह प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी सुजीत जे पाटिल को नौरादेही (वन्य प्राणी उद्यान) से मुरैना, प्रशिक्षु वन मंडलाधिकारी एस. दीपिका को छिंदवाड़ा से भोपाल, प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी गीताजलि जे. को गुना से भोपाल, खरगोन के वनमंडलाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह को खंडवा, वन विभाग भोपाल में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अनुराग कुमार को रीवा, उज्जैन (सा) की वन मंडलाधिकारी डा. किरण बिसेन को उज्जैन (कार्य आयोजना इकाई), बैतूल उत्तर के वन मंडलाधिकारी देवांशु शेखर को सागर और सिवनी की वन मंडलाधिकारी संध्या को बालाघाट में पदस्थ किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)