माधुरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर पति श्रीराम नेने को किया बर्थडे विश

87

नई दिल्लीः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने का आज जन्मदिन हैं। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपने पति के बचपन की दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का कोलाज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। इन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए माधुरी ने लिखा-द क्यूटेस्ट बॉय! जन्मदिन की बधाई राम! इन तस्वीरों में डॉक्टर श्रीराम नेने बेहद क्यूट लग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। इसके साथ ही फैंस माधुरी की इस पोस्ट के जरिये श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 90 के दशक में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर, 1999 को अमेरिकी मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी थी। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे रयान और अरिन हैं।

यह भी पढ़ें-  पूरी तरह से भारतीय है Koo, कंपनी के सह-संस्थापक ने किए…

अमेरिका में 12 साल बिताने के बाद माधुरी अपने पूरे परिवार के साथ साल 2011 में वापस मुंबई आ गई। माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में अभिनय करती नजर आईं थी। इसके अलावा माधुरी ने कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभाई है।