पति श्रीराम नेने के बर्थडे पर माधुरी दीक्षित ने तस्वीर शेयर कर लिखा रोमांटिक नोट

0
140

मुंबईः बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए पति डॉक्टर श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई दी है। माधुरी ने ट्वीट किया-मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे आत्मविश्वास, मेरे दिल और दुनिया के सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई! माधुरी के जरिये फैंस एवं सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

नब्बे के दशक में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर, 1999 को अमेरिकी मूल के डॉक्टर श्री राम नेने से शादी थी। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे रयान और अरिन हैं। अमेरिका में 12 साल बिताने के बाद माधुरी अपने पूरे परिवार के साथ साल 2011 में वापस मुंबई आ गईं। लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी शादी के बाद वह खुशहाल जीवन गुजार रही हैं।

ये भी पढ़ें..यूपी विधानसभा चुनावः भाजपा ने घोषित किये 9 और उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

माधुरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आईं थी। इसके अलावा माधुरी ने कई रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई। वहीं अब माधुरी दीक्षित जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज द गेम फेम से डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)