Luna25 Crash: रूस को लगा झटका, लूना 25 चंद्रमा पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

68

Russia's Moon Mission Luna-25

नई दिल्लीः रूस के मिशन मून को रविवार को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों के अनुसार रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इससे पहले शनिवार को ही ऐसी खबरें मिल रही थी कि रूस के मून-मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई है।

21 अगस्त को इसकी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। मानवरहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करते समय कुछ समस्याओं का सामना करने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें..JP Nadda: बाढ़ पीड़ितों से मिले जेपी नड्डा, बोले- हरसंभव मदद…

अंतरिक्ष यान चंद्रमा के एक हिस्से का पता लगाने के मिशन का हिस्सा था। यह सोमवार को उतरने वाला था, वैज्ञानिकों का मानना था कि यह जमे हुए पानी और कीमती तत्वों का पता लगा सकता है। उल्लेखनीय है कि 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के दौरान लूना-24 मिशन के लगभग पांच दशकों बाद लूना 25 लैंडर को 11 अगस्त 2023 को प्रातःकाल 04.40 बजे रूस के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया था। इसकी 21 अगस्त को चांद पर लैंडिंग होनी थी। दूसरी ओर, भारत का चंद्रयान तेजी से चांद पर लैंड होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। चंद्रयान-3 की दूसरी डीबूस्टिंग (गति घटाने की प्रक्रिया की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद यान को और निचली कक्षा में उतारा जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)