Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश31 दिसंबर को लखनऊ में होगा 'महिला हाफ मैराथन दौड़', जेपी नड्डा...

31 दिसंबर को लखनऊ में होगा ‘महिला हाफ मैराथन दौड़’, जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

Lucknow Womens Half Marathon Race, लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में 31 दिसंबर को “महिला हाफ मैराथन दौड़” का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे। इस आयोजन में उनकी पत्नी समाजसेविका डॉ. मल्लिका भी सम्मिलित होंगी।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के तौर शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी दुबग्गा में होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होंगे।

यह जानकारी स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दी। उन्होंने ने बताया कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लखनऊ में “महिला हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन 31 दिसंबर को वर्ष 2023 के आखिरी दिन किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री व मोहनलालगंज लोकसभा सांसद कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के लखनऊ जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी और भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित थे।

मैराथन दौड़ के लिए 4008 महिलाओ ने करवाया रजिस्ट्रेशन

बताते चलें इस महिला हॉफ मैराथन का आयोजन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा किया जा रहा है। कौशल किशोर ने बताया पीएम मोदी के विजन विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए इस महिला हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी रामनगरी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

इसमें 18 वर्ष से ऊपर की 4008 महिलाओ ने दौड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ सुबह 10.00 बजे शुरू होगी। महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 21 किमी की होगी। यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समापन होगी।

विजेता को मिलेंगे 3 लाख रुपये

इसमें खास बात यह है कि दौड़ने वाली महिला धावकों के स्वागत में 25000 से ज्यादा महिलाएं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगी। इस हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को 21,000, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को 11 हज़ार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को 5100, चतुर्थ दस महिलाओं को 3100, पंचम दस महिलाओं को 3100, षष्ठम दस महिलाओं को 2100 और सप्तम दस महिलाओं को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

(रिपोर्ट-शरद त्रिपाठी, लखनऊ)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें