प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Lucknow: पत्नी ने दांत से काटी पति की जीभ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wife-bites-off-husbands-tongue

लखनऊः राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार सलमा के मुताबिक वह राधाग्राम कॉलोनी में रह रही है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है और विवाद के बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। जबकि दोनों बच्चे मुन्ना के साथ रह रहे हैं। 26 जनवरी पर सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची, जहां दोनों को एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें..IND vs NZ: रांची टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों से...

सलमा ने मौका पाकर मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि जीभ नीचे पड़ी हुई है और मुन्ना तड़प रहा है। घायल मुन्ना को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)