उत्तर प्रदेश Featured

Lucknow : डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के नए परिसर की आधारशिला रखेंगी राष्ट्रपति

lucknow President inaugurate Divine Hospital Lucknow : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 दिसंबर को लखनऊ में डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के नए परिसर का शिलान्यास करेंगी और अस्पताल के अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। डिवाइन ग्रुप के मीडिया विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्थापित डिवाइन हार्ट फाउंडेशन इस वर्ष अपनी 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर 11 दिसंबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ग्रुप के संस्थापक ने दी खास जानकारी

इस संबंध में, डिवाइन ग्रुप के संस्थापक और विश्व प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने अब तक 20000 से अधिक ओपन हार्ट सर्जरी और अन्य हार्ट सर्जरी की हैं। प्रो. श्रीवास्तव बताते हैं कि सभी प्राणियों का जीवन दिल की धड़कन पर निर्भर करता है। हृदय जीवन का केंद्र है जिसे विधाता ने अद्भुत तरीके से बनाया है। यह न तो कभी थकता है और न ही रुकता है। इसमें आने वाली बाधाएं चिकित्सा जगत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। 71 वर्षीय प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव ने ओपन हार्ट सर्जरी में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रोफेसर श्रीवास्तव उस विशेष टीम का भी हिस्सा रहे हैं जिसने भारत में पहली बार कृत्रिम हृदय वाल्व का निर्माण किया था।

एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था उद्घाटन

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग में लंबी सेवा के बाद उन्होंने समय से काफी पहले ही वहां से छुट्टी ले ली और कड़ी मेहनत से लखनऊ के गोमती नगर में हार्ट केयर सेंटर शुरू किया। सोचने वाली बात यह है कि संसाधनों की कमी के कारण एक चिकित्सा शिक्षक होने के नाते उन्होंने अपने आवास के बेसमेंट में एक अस्थायी ऑपरेशन थिएटर बनाकर पहली अत्यधिक सफल सर्जरी की। उनके आवास या यूं कहें कि हृदय रोग उपचार केंद्र का उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने किया था। यह भी पढ़ेंः-अमित शाह ने कहा- जीवन स्तर सुधारने का पुनीत विचार है ‘विकसित भारत’ उसके बाद प्रोफेसर श्रीवास्तव ने डिवाइन हॉस्पिटल की नींव रखने और उसे पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी हस्तियों ने किया था। प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से गाजीपुर जिले के अगस्ता गांव के रहने वाले हैं। हृदय चिकित्सा में उनका नाम दुनिया के चुनिंदा डॉक्टरों में शामिल है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)