Lucknow: राजभवन के गेट पर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

0
17

lucknow-news

लखनऊः राजधानी में राजभवन के गेट नंबर 13 के सामने दर्द से कराह रही एक गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जब तक महिला और उसके बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला को रविवार सुबह अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। वहीं महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसके आनन-फानन में रिक्शे से अस्पताल ले जा रहे थे। तभी महिला की हालत और भी ज्यादा खराब हो गयी। परिजनों ने महिला को रिक्शे से सड़क पर उतारा।

महिला सड़क पर दर्द से तड़प रही थी। इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया। जिसके बाद महिला ने बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इलाज न मिलने की वजह से बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला को हजरतगंज स्थित झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रही है। महिला के सड़क पर प्रसव होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने इस मामले को लेकर सरकार का घेराव किया है।

ये भी पढ़ें..‘PM मोदी जब भी बोलते हैं, झूठ की सुनामी लाते हैं’,…

सूबे में जनता के लिए एंबुलेंस नहीं-अखिलेश यादव

राजभवन के गेट नंबर 13 पर महिला के बच्चे के जन्म देने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निषाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक तो यूपी की राजधानी लखनऊ, उस पर राजभवन के सामने। फिर भी एंबुलेंस के न पहुँचने की वजह से एक गर्भवती महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा। मुख्यमंत्री इस पर कुछ बोलना चाहेंगे या कहेंगे ‘हमारी भाजपाई राजनीति के लिए बुलडोज़र ज़रूरी है, जनता के लिए एंबुलेंस नहीं।’

वहीं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था अपने लाख विज्ञापनों व दावों के बावजूद वेंटिलेटर पर है। एम्बुलेंस न मिलने पर रिक्शे से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को राज भवन के पास सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़े, तो यह पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक व सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)