Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी पुलिस की सख्ती से गोवध व गो तस्करी मामलों में आई...

यूपी पुलिस की सख्ती से गोवध व गो तस्करी मामलों में आई कमी

नियंत्रण

Lucknow News: यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध, अपराधियों एवं माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाई जा रही है। अपराध की रोकथाम एवं अपराध होने पर उसके शीघ्र अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु यूपी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी व सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यूपी पुलिस की सख्ती का नतीजा है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गोवध व गो तस्करी जैसे अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी विजय कुमार ने जानकारी साझा की गई है।

25 दिनों का चलाया गया अभियान

यूपी डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। डीजीपी ने बताया कि गोवध एवं गो तस्करी के अपराधों में वर्ष 2017 से अब तक पंजीकृत अभियोगों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इसके साथ ही उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए 27 अक्टूबर से 25 दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता को देखते हुए एक बार फिर 10 दिवसीय अभियान चलाकर गोवध एवं गो तस्करों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके फलस्वरूप अपराधों में कमी आयी है।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में करोड़ों का चिटफंड घोटाला, पुलिस ने दो महिला कांस्टेबल को पकड़ा

गो तस्करी अपराध में दर्ज की गई कमी

यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि गोवध की बात करें तो पुलिस की सख्ती के चलते गोवध के अपराधों में 2021 व 2022 की तुलना में 2023 में क्रमशः 25 फीसदी व 18 फीसदी की कमी देखी जा रही है। इस दौरान गो तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के फलस्वरूप 2021 व वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में क्रमशः 29 व 22 फीसदी कमी दर्ज की गई।

यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि सीएम के निर्देशों के तहत अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसी वजह से पिछले साल के मुकाबले इस साल गोवध व गो तस्करी के मामलों में कमी देखी जा रही है। अभियान के सार्थक परिणाम प्राप्त हुए है। भविष्य में समय-समय पर अपराध नियत्रंण से सम्बन्धित अभियान चलाये जायेंगे।

रिपोर्ट-पवन सिंह चौहान,लखनऊ

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें