लखनऊ नगर निगम: इधर कुर्की, उधर वसूली

43

लखनऊः नगर निगम के अधिकारी इन दिनों कुर्की और वसूली पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। स्वयं नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने निर्देश दिए हैं कि लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकाएदारों के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान चलाया जाए। पिछले महीने अगस्त में इसकी शुरूआत की गई थी। अब तक शहर के तमाम बकाएदारों पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। एक साथ कई अधिकारी सभी जोनों में बकाएदारों के घर पहुंच रहे हैं। यह कार्रवाई तो बकाया जमा न करने को लेकर की जा रही है, लेकिन कुर्की और सीलिंग को लेकर वार्डाें में दहशत बन रही है। सभी जोन प्रभारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि जिन मकानों से गृहकर नहीं आ रहे हैं, वह जल्द ही गृहकर जमा करने के लिए अपने मकान दर्ज करवाएं।

जोन-1 में जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में गृहकर के बकाएदारों के विरूद्ध कुर्की अभियान चलाया गया। इसमें बकाया कर जमा न करने के कारण सील करने की कार्यवाही की गई है। जेसी बोस वार्ड में नीरज मेहरोत्रा पर 4,42,275 रूपया बकाया था। आईपी मित्तल पर 1,76,286 रूपए, जमाल आरिफ पर 2,42,467, चारी अग्रवाल पर 3,56,472, कांति मेहरोत्रा, पर 4,42,275, सरोज गुलाटी पर 3,55,872, विद्युत कर्मचारी लेखा संघ पर 3,56,472 रूपए बकाया थे। डीबी दुबे पर 3,00,308, विधुन मजदूर संघटन पर 2,62,089, एस तलवार पर 1,20,425, गीताली त्रिवेदी पर 3,56,472, रफी अहमद पर 3,56,472, सरिता रस्तोगी पर 1,20,425, एस. अग्रवाल पर 3,12,011, निरुपमा दुबे पर 3,01,092, इरा चौधरी पर 2,70,308, एस के सोनी पर 3,00,308, आर एस यादव पर 99,202, चौधरी मोहम्मद इर्तिज्यार पर 3,00,308 तथा संजय अग्रवाल पर 4,56,006 रूपए बकाया थे।

ये भी पढ़ें-गुणवत्ता में खरे नहीं उतर रहे बीज, किसान परेशान

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान उक्त भवनों से गृहकर न मिलने पर सीज करने की कार्यवाही की गई। हालांकि, इसी दौरान कई लोगों ने गृहकर के लिए रूपयों का बंदोबस्त कर जमा कर दिया। इन पर निगम ने कार्रवाई बख्श दी। इसी तरह से जोन दो में भी अधिकारी सख्त नजर आए। जोनल अधिकारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गृहकर के बकाएदारों के विरूद्ध कुर्की अभियान चलाया गया। मोतीलाल नेहरू-चन्द्रभानु गुप्त वार्ड में भगवान दास पर 15,05,770, राम सिंह पर 12,09,750 तथा मैकी देवी पर 3,22,984 रूपए बाकी थे। इन्होंने बाकी राशि जमा नहीं की।

इससे इनके भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई। जोन पांच में जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व गुरू नानक नगर व सरोजनी नगर द्वितीय में अभियान चलाया गया। यहां बिहारी लाल पर 54,134, रामस्वरूप पर 62,949, हबीब उस्मान पर 63,668, सर्मिला सलजू पर 7,09,556, मेसर्स सिग्मा पर 94,61,788 तथा आशुतोष इंडस्ट्रीज पर 24,81,297 रूपए बाकी थे। इनके भवनों को सील किया गया। इस दौरान सील किए गए भवनों से आंशिक भुगतान के रूप में 6,00,000 रूपए वसूल किए गए। जोन-8 में जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में वार्ड राजा बिजली पासी प्रथम में चलाए गए अभियान में आईआईटी ट्रेनिंग सेंटर में 4,67,399, विजय यादव पर 2,77,602, रेखा आहूजा पर 1,32,513, विश्वनाथ नेवटिया पर 4,57,514 बाकी होने पर उक्त भवन सील किए गए। इस दौरान कुल 8,13,071 रूपये वसूल किए गए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…