Lucknow News: चौक थाने में तैनात महिला सिपाही ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

25

lucknow-female-constable-suicide

Lucknow News: लखनऊः राजधानी के चौक थाना में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार को मड़ियाव के फैजुल्लागंज इलाके में खुदकुशी कर लिया। महिला सिपाही के सुसाइड के कारणों को अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी अपने परिवार के साथ मड़ियाव के फैजुल्लागंज इलाके में रहती थी। साक्षी चौक थाने में तैनात थी। साक्षी का पति रजनीश वर्मा एसएसबी में तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों बीते रविवार को ही गांव से लौटे थे। जिसके बाद सोमवार को दोनों को बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद साक्षी ने आत्महत्या कर लिया है।

घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसके चलते अभी तक सुसाइड के पीछे का सच सामने नहीं आ सका है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की छानबीन गहनता के साथ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई महिला सिपाही आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें..परिवहन निगम में जल्द होगी 547 नियमित और 1,649 संविदा परिचालकों…

इन महिला सिपाहियों ने की आत्महत्या

पिछले कुछ सालों में पुलिस विभाग में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। यूपी में साल भर में कई महिला कांस्टेबलों की आत्महत्या के मामले सामने आए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में-

  • 16 मई 2022 को यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में तैनात महिला सिपाही सरिता यादव ने पहले अपने हाथ की नस काटी, लेकिन उससे नहीं मरी तो बाद में फंदा बना लिया और उस पर झूल गयी। पुलिस की जांच में महिला सिपाही सरिता यादव की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
  • 25 जुलाई 2022 को यूपी के कौशांबी में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। 2019 में रश्मि सचान की पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनाती हुई थी।
  • 16 सितंबर 2022 को यूपी के बरेली में एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर लिया। महिला कांस्टेबल का पति सेना में है। पुलिस ने मीडिया में बयान दिया था कि महिला कांस्टेबल ने पति से झगड़े के कारण आत्महत्या की है।
  • सितंबर 2022 को यूपी के उन्नाव में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर लिया। इसके लिए सात लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
  • 9 अक्टूबर 2022 को यूपी के मुजफ्फरनगर के सीओ मंडी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आदर्श यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो मामला शादी से जुड़ा बताया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)