उत्तर प्रदेश Featured

Chhath Puja 2023: छठ पूजा की तैयारियों में जुटा निगम

Chhath Puja Chhath Puja 2023, लखनऊ: छठ पूजा के लिए शहर के प्रमुख घाटों को तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमेें शहर के कई प्रमुख छठ पूजा स्थलों के नाम हैं। इस बार गोमती तट के अलावा भी कई और स्थानों पर पूजा की तैयारियां चल रही हैं। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने गोमतीनदी के किनारे आयोजित होने वाले प्रमुख छठ घाट को सजाने के लिए अपर नगर आयुक्त एवं अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। आरआर विभाग को सभी जरूरी वस्तुएं एवं उपकरण दुरूस्त रखने के लिए कहा है। बीते दिनों नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने छठ घाट का निरीक्षण भी किया था। दूसरी ओर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी जोन के अधिकारियों के साथ छठ पूजा स्थल लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। प्रभुनाथ राय ने इस बार के पूजा तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी की जानकारी नगर आयुक्त को दे दी है।

छठ घाट को आर्थिक मदद देने का दिया था भरोसा 

इसके बाद अयुक्त ने गोमती नदी की सफाई तथा घाट को सजाने के लिए निगम की पूरी टीम को जुटने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले ही घाट तैयार कर लें। दवा का छिड़काव एवं घास की कटिंग आदि भी इसमें शामिल है। इसके अलावा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी इस बार गर्मजोशी के साथ छठ उत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह ने अलीनगर सुनहरा के छठ घाट को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया था। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद गीता देवी ने भी पूजा स्थल पहुंचकर घाट को सजाने के लिए कहा है। जिस जगह पर यहां घाट बना है, वह स्थान अभी तक किसी भी पूजा स्थल में दर्ज नहीं है। (रिपोर्ट-शरद त्रिपाठी,लखनऊ) अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)