यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

44

Ashutosh-Tandon

Ashutosh Tandon Passed Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी का गुरुवार को निधन हो गया। लखनऊ शहर पूर्वी क्षेत्र से विधायक आशुतोष टंडन ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली वो लंबे समय से बीमार थे और उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थे। आशुतोष टंडन पूर्व गवर्नर व भाजपा के दिग्गज नेता लालजी टंडन के बेट थे ।

सुबह 10.30 ली अंतिम सांस 

बता दें कि आशुतोष टंडन ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आज सुबह करीब 10.30 पर अंतिम सांस ली। आशुतोष टंडन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन था साथ ही डेंगू भी हो गया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। आशुतोष टंडन एक अच्छे इंसान के साथ लोकप्रिय नेता भी थे। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही वजह थी कि गोपालजी को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में शहर विकास मंत्री बनाया गया था। टंडन के निधन पर राजनीति दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें..Ayodhya: रामलला के दरबार में योगी कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सीएम योगी ने  जताया दुख

आशुतोष टंडन के निधन पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा- पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्वी) विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें एक लोकप्रिय, कर्मठ एवं जुझारू राजनेता के रूप में सदैव याद किया जायेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत संत को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 आशुतोष टंडन के निधन पर गहरा दुख जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व विधायक श्री आशुतोष टंडन उर्फ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ की जनता की सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई।

वहीं यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने आशुतोष टंडन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। दिनेश शर्मा ने कहा कि वह जितने लोकप्रिय नेता थे, उससे कहीं बेहतर इंसान थे।

ऐसा रहा आशुतोष टंडन का सियासी सफर

12 मई, 1960 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्में आशुतोष टंडन ने अपनी पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से पूरी की। पढ़ाई के बाद पिता लालजी टंडन की तरह ही वे भी राजनीति के मैदान में उतर आए। आशुतोष टंडन तीन बार विधायक बने। 2013 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर वे लखनऊ शहर पूर्वी सीट पर उपचुनाव में जीतकर विधायक बने। इससे पहले वह 2012 विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्‍तर सीट से खड़े थे, लेकिन उन्‍हें जीत नहीं मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर जीत दर्ज। 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वे मैदान में उतरे और तीसरी बार विधायक बने थे।

आशुतोष टंडन वर्तमान में उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हैं। इसके पहले वह तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी थे। वे भाजपा से लखनऊ पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। आशुतोष टंडन की शादी 1982 में मधु टंडन से हुई थी दोनों की एक बेटी भी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)