Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशलेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह बने सेना के नए दक्षिणी कमान प्रमुख,...

लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह बने सेना के नए दक्षिणी कमान प्रमुख, संभाला पदभार

मुंबई: लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने पुणे में मुख्यालय वाले भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने निवर्तमान कमांडर जे.एस. नैन से पदभार ग्रहण किया। नैन ने सोमवार को पद छोड़ दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह दिसंबर 1984 में सेना की 7/11 गोरखा राइफल्स में शामिल हुए थे। चाहे उग्रवाद विरोधी क्षेत्र हो या काफी ऊंचाई वाला सियाचिन जैसा बर्फीला हिमाच्छादित क्षेत्र या गर्म रेगिस्तानी इलाका, उनके पास व्यापक परिचालन अनुभव है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 1/11 गोरखा राइफल्स, वेस्टर्न थिएटर में एलिट ब्रिगेड, कश्मीर घाटी में फ्रंटलाइन काउंटर-इंसर्जेसी फोर्स और उत्तर-पूर्व में त्रिशक्ति कोर की कमान संभाली है।

ये भी पढ़ें..देश के अगले रक्षा सचिव होंगे IAS गिरिधर अरमाने, डॉ. अजय कुमार की जगह संभाला कार्यभार

उन्होंने कमांडो विंग, बेलगाम में प्रशिक्षक, सैन्य संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक और रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के एकीकृत मुख्यालय में ऑपरेशनल लॉजिस्टिक एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के महानिदेशक जैसे प्रमुख पद पर रहते हुए कर्मचारियों की नियुक्ति का भी काम किया है। वह काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में राजनयिक-सैनिक के रूप में पीपीओ धरान के प्रभारी अधिकारी भी रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुणे में दक्षिणी कमान के युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।लेफ्टिनेंट जनरल नैन को फरवरी 2021 में नियुक्त किया गया था। उन्होंने सौंपे गए बेहद चुनौतीपूर्ण कार्यो को पूरा करने में अपनी अडिग प्रतिबद्धता दिखाई और काम के प्रति समर्पण के लिए कमांड के सभी रैंकों की सराहना की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें