Featured आस्था

30 साल बाद मकर को छोड़ अपनी राशि में प्रवेश करेंगे भगवान शनि, इन जातकों पर पड़ेगा असर

हरिद्वारः 29 अप्रैल को शनि देव अपनी मकर राशि को छोड़कर अपनी ही कुंभ राशि में 30 वर्षों के बाद प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के कारण भारत ही नहीं पूरे विश्व में सभी को प्रभावित करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन भारत का स्वर्णिम समय होगा। महंगाई चरम पर होगी।

शनिदेव धनु राशि पर प्रभाव छोड़ देंगे अर्थात शनि की साढ़े सती धनु से समाप्त हो जायेगी। जबकि मीन राशि पर साढ़े साती शुरू होगी। मकर, कुंभ राशि भी साढ़े सती से प्रभावित रहेंगी। कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। बाकी राशि पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें..हरकी पैड़ी पर अब बिकेंगी कांच और स्टील की बोतलें, रुकेगी...

इन राशियों पर पड़ेगा असर
मेष, सिंह, धनु पर लौह प्रभाव होगा, जोकि अशुभकारी होगा। वृषभ, तुला, मीन पर स्वर्ण प्रभाव होगा ये अति अशुभकारी होगा। मिथुन, कन्या, मकर राशि पर ताम्र प्रभाव होगा जोकि शुभकारी होगा। कर्क, वृश्चिक, कुंभ, राशि वालों पर रजत प्रभाव होगा जो अति शुभकारी होगा। जिन राशियों पर शनि का प्रभाव अशुभ है, वह पीपल का पूजन, भैरव की उपासना करें। इसके साथ ही 30 अप्रैल की रात्रि और 1 मई की सुबह सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण से न मंदिर बंद होंगे न सूतक लगेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)