दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों को ज्यादा सीटें, इन सीटों पर BJP को लाभ

19
result-2024-south-india-result-state

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उत्तर भारत में कुछ सीटों का नुकसान हो रहा है, जबकि दक्षिण भारत में उसे कुछ सीटों का फायदा हो रहा है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीजेपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

चुनाव आयोग (Election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (Telugu Desam Party), तेलंगाना में कांग्रेस, तमिलनाडु में द्रमुक, कर्नाटक में भाजपा और केरल में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन रही है। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम – टीडीपी 16, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी – वाईएसआरसीपी 4, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 3, जनसेना पार्टी – जेएनपी 2 और तेलंगाना में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 8, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 7, भारत राष्ट्र समिति – बीएचआरएस 1, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – एआईएमआईएम (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen – AIMIM) 1 सीट पर आगे है।

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – डीएमके 20 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 8 विदुथलाई चिरुथिगल काची – वीसीके 2 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – सीपीआई 2 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 2 पट्टाली मक्कल काची – पीएमके 1 मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – एमडीएमके 1 देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम – डीएमडीके 1 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – आईयूएमएल 1 सीट पर आगे है।

यह भी पढ़ेंः-Lok Sabha Election Result 2024: रुझानों में NDA को बहुमत, कड़ी टक्कर दे रही INDIA

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 18, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 7, जनता दल (सेक्युलर) – जेडीएस 3 सीटों पर आगे चल रही है। केरल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 13, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग -आईयूएमएल 2, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 1, केरल कांग्रेस – केईसी 1, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – आरएसपी 1 सीट और पुडुचेरी और लक्षदीप में कांग्रेस आगे चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)