Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeराजनीतिLok Sabha elections: शिमला पहुंचे सीएम धामी, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर...

Lok Sabha elections: शिमला पहुंचे सीएम धामी, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

Shimla : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को शिमला में बोल रहे थे। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक, हर जगह लोगों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप से देखा है।

जनता के सामने उजागर होनी चाहिए सच्चाई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूरे कार्यकाल में देश के विकास के लिए हर पल और हर क्षण समर्पित किया है, जिसके कारण देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव को सकारात्मक मुद्दों पर लड़ने की कोशिश की है और जनता के सामने पिछले 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। धामी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख है। एक मजबूत राजनीतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश में चल रहे तुष्टीकरण और कांग्रेस पार्टी की मंशा को जनता के सामने उजागर करें।

कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है। एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत जैसी स्वदेशी रेलगाड़ियां, नए विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम और हवाई अड्डे बनाए गए हैं। सौर ऊर्जा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। धामी ने कहा कि गठबंधन और विपक्षी नेताओं, चाहे वह राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, के प्रयास सत्ता हासिल करने तक ही सीमित रहे हैं। ये नेता एक वर्ग विशेष के वोट बैंक को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुस्लिम जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उन्हें आरक्षण देने का कार्य इसका प्रमाण है। यह संविधान की भावना के खिलाफ है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी समय-समय पर ऐसे निर्णय लेते हैं, जो संविधान के खिलाफ हैं। उन्होंने कर्नाटक, संयुक्त आंध्र और अन्य राज्यों में भी ऐसे निर्णय लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Lok Sabha Elections: योगी के गढ़ में भगवा रथ को रोक पाएगा गठबंधन !

राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए यह एक परीक्षा में बैठने जैसी स्थिति है, जहां उनका परिणाम हमेशा असफलता ही होता है। इस बार भी परिणाम वही होगा जो पिछले 10 वर्षों से आ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का साथ दिया है। इस बार भी हिमाचल प्रदेश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करेगी और चारों लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी। साथ ही, छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा भारी अंतर से जीतेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें