उत्तर प्रदेश राजनीति Featured

इंडिया गठबंधन के लोग 'शक्ति' को दे रहे चुनौती, सहारनपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

blog_image_661135eb94831

PM Modi Saharanpur Rally, सहारनपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में चुनाव प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम शक्ति की पूजा को अस्वीकार नहीं करते हैं। गठबंधन 'शक्ति' को चुनौती दे रहा है। विपक्षी दल 'शक्ति' के खिलाफ है। मैंने प्रण किया है कि देश का मस्तक झुकने नहीं दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

इंडी अलायंस को लोग शक्ति को दे रहे चुनौती

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा यह स्थान मां शक्ति का स्थान है, यह मां शक्ति की आराधना का स्थान है और भारत के कोने-कोने में शक्ति की आराधना हमारी प्राकृतिक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वह देश हैं जो शक्ति पूजा को कभी अस्वीकार नहीं करते। लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि इंडी अलायंस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई सत्ता के खिलाफ है। शक्ति को नष्ट करने का प्रयास करने वाले सभी लोगों का भाग्य इतिहास और पुराणों में दर्ज है। पीएम ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग शक्ति को चुनौती दे रहे हैं, कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के खिलाफ है, लेकिन जिन लोगों ने ‘शक्ति’ को नष्ट करने का प्रयास किया है, उनका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।

ये भी पढ़ें..MP: स्थापना दिवस मना रही भाजपा का दावा-आज पार्टी में शामिल होंगे एक लाख लोग


भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाए

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने का है। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय गारंटी दी थी कि मैं देश का सिर झुकने नहीं दूंगा और हर स्थिति को बदल दूंगा। मैं निराशा को आशा में और आशा को विश्वास में बदल दूंगा। आपने आशीर्वाद में कोई कसर नहीं छोड़ी। याद रखें, उस समय हमारा भारत 11वें स्थान की शक्ति था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया

पीएम मोदी ने कहा कि देश की प्रशंसा दुनिया भर में हो रही है। आज बीजेपी का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी भाजपा से जुड़े हैं। बीजेपी ने जनता का विश्वास जीता है, बीजेपी ने जनता का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए देश पहले है, ये बीजेपी का नारा नहीं बल्कि हमारे लिए आस्था का प्रतीक है। आज भारत के हर कोने से वही आवाज़ आ रही है।

मैं निराशा को आशा में बदल दूंगा-मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहे हैं, शहर भी बोल रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। मैंने ठान लिया था कि आपके आशीर्वाद से मैं हर स्थिति, हर स्थिति को बदल दूंगा, निराशा को आशा में बदल दूंगा, आशा को विश्वास में बदल दूंगा। आपने आशीर्वाद में कोई कसर नहीं छोड़ी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)