दिल्ली राजनीति Featured

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की 7 सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

blog_image_661cd93e7bd8f

Lok Sabha Election 2024, नई दिल्‍लीः आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां ने लगभग अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। वहीं, राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी और आप-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी तय हो गए हैं। बीजेपी ने दिल्ली में जहां 6 नए चेहरों पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस तीन में से दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों के सहारे चुनाव लड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा कर रही है।

बांसुरी स्वारज बनाम सोमनाथ भारती

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन है। यही वजह है कि बीजेपी का मुकाबला चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस से है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती के बीच मुकाबला होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज एक मशहूर वकील हैं। सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और पेशे से वकील भी हैं।

ये भी पढ़ेंः-Loksabha Election 2024 : एमपी में आज भाजपा नेताओं के तूफानी दौरे, ये रहा पूरा शेड्यू

मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार

भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन में ये सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। कांग्रेस ने यहां से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने रविवार रात यह ऐलान किया।

उदित राज बनाम योगेन्द्र चंदोलिया

उत्तर-पश्चिम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के उदित राज का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया से है। योगेन्द्र चंदोलिया दिल्ली के मेयर रह चुके हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी बनाम सहीराम

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं। यहां आम आदमी पार्टी से पहलवान सहीराम उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल की चुनौती होगी। 

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट की बात करें तो यहां बीजेपी से कमलजीत सहरावत और आम आदमी पार्टी से महाबल मिश्रा मैदान में हैं। कमलजीत सहरावत पहले भी मेयर रह चुकी हैं। महाबल मिश्रा इस सीट से साल 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। तब वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे और 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।

हर्ष मल्होत्रा बनाम कुलदीप कुमार 

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की बात करें तो यहां हर्ष मल्होत्रा बीजेपी उम्मीदवार हैं। हर्ष मल्होत्रा मेयर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह शिक्षा समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पिछली बार बीजेपी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए थे। हालांकि, इस बार गौतम गंभीर ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी।

गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार दिल्ली चुनाव में छह नए चेहरों को मैदान में उतारा है। इनमें चांदनी चौक से कारोबारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं। भाजपा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)