Featured दिल्ली राजनीति

95 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी व रक्षा मंत्री ने घर जाकर दीं बधाई

LK-Advani-PM-Modi

नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज यानी मंगलवार 8 नवम्बर को 95 साल के हो गए। गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी नेताओं ने वरिष्ठ नेता को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर जाकर बधाई दीं। दरअसल आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी हर साल उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें..Russia Ukraine War: खेरसान में बनी युद्ध की आशंका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर लगाए घरों को लूटने के आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। शाह ने ट्वीट कर कहा-" आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया तो वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

https://twitter.com/ANI/status/1589847953556242433?s=20&t=vpV7JXdsWYonWHf3r1HTLA

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को हुआ था। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में जन्मे थे। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनकी शिक्षा-दीक्षा कराची के स्कूल में हुई और सिंध प्रांत के कॉलेज से उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की। आडवाणी जब 14 साल के थे तभी संघ से जुड़ गए थे।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1589837608200589313?s=20&t=2wWXu630-YV-8DLrepif8g

1951 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़े। 1977 में वे जनता पार्टी से जुड़ गए। इसके अलावा भाजपा के संस्थापक सदस्य भी हैं। बीजेपी के साथ आडवाणी ने भारतीय राजनीति की धारा बदल दी। आडवाणी ने आधुनिक भारत में हिन्दुत्व की राजनीति से प्रयोग किया। उनका ये प्रयोग काफी सफल रहा। भारतीय जनता पार्टी 1984 में 2 सीटों के सफर से शुरुआत कर 2014 में पूर्ण बहुमत तक पहुंची।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)