सोनम कपूर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, तस्वीरें शेयर कर गुड न्यूज का किया ऐलान

69

मुंबईः बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। सोनम अगले महीने अपने पहले बच्चे को जल्द देगीं। इस खुशी की खबर सुनने के बाद अनिल कपूर के परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। क्योंकि बाॅलीवुड के झक्कास मैन अनिल कपूर अब जल्द ही नाना बनने वाले हैं।

सोनम कपूर ने इस गुड न्यूज का ऐलान सोशल मीडिया के जरिये किया है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने अपने बेबी बम्प की तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपने पति की गोद में लेटी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही सोनम ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

ये भी पढ़ें..यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिये तीसरे विश्व युद्ध के संकेत,…

उन्होंने लिखा कि हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही फैंस के साथ ही उनके फैमिली और फ्रैंड्स काफी खुश हैं और उनके बधाईयां भी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)