Featured मनोरंजन

अभिनेत्री सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

sonam kapoor

मुंबईः बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हें मेहमान ने अपने कदम रखे हैं। सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर के मां बनने की खबर मिलते ही बाॅलीवुड हस्तियों ने बधाईयों देना शुरू कर दिया है। वहीं कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हाल ही में सोनम कपूर का बेबी शावर हुआ था। कोरोना प्रोटोकाॅल के चलते सोनम कपूर के बेबी शावर में केवल परिवार के सदस्य और उनके कुछ घनिष्ठ मित्र ही शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें..बाजार से लौट रहे तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बीजेपी...

सोनम कपूर के मां बनने की खुशखबरी का खुलासा अभिनेत्री नीतू कपूर ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट कर सोनम और आनंद को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं वह अब एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिये फैंस सोनम को बधाई दे रहे हैं और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…