दिग्गज वकील और पूर्व ASG फली एस. नरीमन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

19

नई दिल्लीः देश के जाने-माने कानूनविद् और Supreme Court के अनुभवी वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन (Fali S. Nariman) का आज (बुधवार) सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। नरीमन के पास वकील के रूप में 70 वर्षों से अधिक का अनुभव था।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फली एस. नरीमन के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”श्री फली नरीमन ने अपना संपूर्ण जीवन आम नागरिकों को न्याय सुलभ कराने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।”’

नवंबर 1950 में फली एस. नरीमन को बॉम्बे हाई कोर्ट में एक वकील के रूप में पंजीकृत किया गया था। 11 वर्षों बाद यानी 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला। बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद, नरीमन ने 1972 में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मई 1972 में उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया।

पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2007 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद काफी ऊंचा रहा। नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के उपाध्यक्ष भी रहे। वह 1995 से 1997 तक जिनेवा के इंटरनेशनल कमीशन ऑफ ज्यूरिस्ट्स (International Commission of Jurists) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ेंः-UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने दी जान

नरीमन के निधन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। “यह एक युग का अंत है। एक किंवदंती जो कानून और सार्वजनिक रूप से लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा बनी रहेगी। सबसे बढ़कर, वह अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहे। यह गुण उनके प्रतिभाशाली बेटे में भी है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)