Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली: रावल की हुरियारिनों की प्रेमपगी लाठियां बरसाईं

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली: रावल की हुरियारिनों की प्रेमपगी लाठियां बरसाईं

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार शाम रंगभरनी एकादशी के पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी लठामार होली का आयोजन हुआ। इस मौके पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर परिसर में फूल, गुलाल और लठामार होली का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूरा परिसर होली के रंगों से सराबोर रहा। अपने आराध्य की दिव्य होली के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने रसिया, होली गीतों और नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सुरक्षा के मद्देजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर थी। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में लठामार होली का आयोजन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। 

रंगभरनी एकादशी पर महोत्सव का शुभारंभ गणपति एवं ब्रज वंदना के साथ कार्ष्णि गुरु शरणानंद ने रसभरी सरकार एवं प्रियाजू को पुष्पार्चन और आरती से किया। पहली बार केशव वाटिका में इस आयोजन में ब्रज के रसिक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर प्रिया-प्रियतम की होली लीला की साक्षात अनुभूति कराई। कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कान्हा के भक्तों मंत्रमुग्ध कर दिया। जन्मभूमि पर ब्रज की होली लीला, हरियाणा के घूमर, फाग, राजस्थान के लोकगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। ब्रज के चरकुला नृत्य और बंब रसिया की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में बने मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। 

सतरंगी पुष्पवर्षा के मध्य फूल होली के दर्शन अत्यंत मनोहारी और सजीव थे। इस अलौलिक होली का भक्तों ने भी जमकर आनंद लिया। यहां रावल गांव की हुरियारिनों ने जमकर लाठियां हुरियारों पर बरसाईं, वहीं विदेश से आए पर्यटकों ने भी जमकर जन्मभूमि की होली का आनंद उठाया। लठामार होली के दौरान यहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके। हुरियारियों ने पुलिसकर्मियों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। पुलिसकर्मियों को लाठियों से इस तरह पिटते देख वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते और होली का आनंद लेते रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें