Featured जम्मू कश्मीर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर भूस्खलन, पहाड़ से गिर रहे पत्थर, वाहनों की आवाजाही ठप

पत्थर

जम्मूः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को एक बार फिर भूस्खलन के कारण आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। रामबन जिले के पंथियाल इलाके में पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इन पत्थरों के गिरने के कारण मार्ग को साफ करने के कार्य में बाधा पहुंच रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। राजमार्ग बंद होने के चलते 300 से अधिक जम्मू जाने वाले ट्रक और कुछ यात्री वाहन रामबन में फंस गए हैं।

ये भी पढ़ें..यात्रियों के लिए खुशखबरी, 11 मार्च से राजधानी लखनऊ होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम राजमार्ग पर नजर रखे हुए है। पत्थरों के गिरने का सिलसिला बंद होते ही राजमार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। राजमार्ग खुलते ही सबसे पहले यहां फंसे वाहनों को निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से ताजा स्थिति की जानकारी ले लें। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही राजमार्ग बंद होने की वजह से जम्मू या श्रीनगर से किसी भी नए वाहन को सड़क पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई है। जम्मू में नगरोटा, ऊधमपुर में जखैनी में घाटी जाने वाले वाहनों को रोका गया है।

लेह

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि पिछले हफ्ते से जम्मू-श्रीनगर हाईवे कई बार भूस्खलन की वजह से बंद रहा है। इससे पहले ऊधमपुर के समरोली इलाके में भूस्खलन की वजह से हाईवे करीब दो दिनों तक बंद रहा था। इस दौरान जम्मू श्रीनगर ही नहीं डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ आदि इलाकों में जाने वाले सैंकड़ों वाहन फंस गए थे। बुधवार को सुबह के समय करीब सप्ताह से रोके गए ट्रकों के चालकों को घाटी की ओर जाने की अनुमति मिली। इसके बाद सुबह नौ बजे के बाद यात्री वाहनों को भी घाटी जाने की अनुमति दे दी गई। दोपहर दो बजे तक यात्री वाहन घाटी की तरफ रवाना होते रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)