spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशShimla Landslide: ढहते घर, चीखते लोग... आधा दर्जन मकान धराशाई, दो की...

Shimla Landslide: ढहते घर, चीखते लोग… आधा दर्जन मकान धराशाई, दो की मौत

himachal-landslide

शिमला: राजधानी शिमला के लालपानी इलाके में मंगलवार शाम को भूस्खलन की घटना में (lalpani shimla landslide today) आधा दर्जन घर ढह गए। इन मकानों का मलबा गिरने से बूचड़खाने को भी नुकसान पहुंचा है। इस भयानक हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दो शव बरामद कर लिए हैं। ये शव भूस्खलन (lalpani shimla landslide today) की चपेट में आए बूचड़खाने के पास मलबे से निकाले गए हैं। दोनों शव पुरुषों के हैं। उनकी पहचान की जा रही है। एक शव का सिर धड़ से अलग मिला। बूचड़खाने में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मकानों के गिरने की आशंका के चलते उन्हें हादसे से पहले ही खाली करा लिया गया, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। एसपी शिमला संजीव गांधी ने भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। राहत एवं बचाव कर्मी मौके पर जुट गए हैं और बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें..Himachal: अब देख सकेंगे राजभवन का गौरव, प्रवेश के लिए चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये

बता दें कि शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन (lalpani shimla landslide today) की यह तीसरी घटना है। पिछले सोमवार को उपनगरीय समरहिल में शिव बावड़ी मंदिर पर भूस्खलन होने से मलबे में दबकर 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। शिमला में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ने से कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें