spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यखाना-खजानाLahsun Ki Chutney कैसे बनाये जाने पूरी विधि सामग्री सहित

Lahsun Ki Chutney कैसे बनाये जाने पूरी विधि सामग्री सहित

Lahsun Ki Chutney

चटनी आमतौर पर सबको पसंद होती है। हरी धनिया की चटनी तो आप सबने जरूर खाई होगी, लेकिन हम आज आपके लिए लाए हैं लहसुन व लाल मिर्च (Lahsun Ki Chutney) की चटनी। इस स्पाइसी चटनी को आप दाल, चावल या रोटी, सब्जी के साथ खा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इसे केवल रोटी में लगाकर रोल करके खा सकते हैं। आप इस चटनी को डिब्बे में बंद कर कुछ दिन तक रख सकते हैं।

Lahsun Ki Chutney बनाने के लिए जरूरी सामग्री –

कश्मीरी लाल मिर्च – 10-12
लहसुन – 20-25
देशी घी – 4 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
नींबू का रस – 2 टी स्पून

ये भी पढ़ें – 3 तरह से बनाएं टमाटर की चटपटी चटनी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Lahsun Ki Chutney बनाने की सम्पूर्ण विधि –

अगर आप भी अपने घर पर लहसुन की चटनी बनाना चाहते है तो आप निचे बताये गए विधि को पढ़े और चटनी का आनंद ले।

  • सबसे पहले लाल सूखे मिर्चों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। आधे घंटे बाद इन मिर्चों में से बीज निकालकर लहसुन के साथ पीस लें।
  • अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। इसके बाद मिर्चे व लहसुन का पेस्ट इसमें डाल दें।
  • मिर्चे को 5-6 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें नमक व नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
  • लहसुन की चटनी तैयार है। इसे रोटी-सब्जी के साथ परोसें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
 
 
 
 
 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें