जम्मू कश्मीर

Jammu: भूस्खलन की चपेट में आये मजदूर की मौत, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। लगातार भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पिछले तीन दिन बंद कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश का निवासी था मृतक 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरी, रामबन के पास भूस्खलन हुआ और इस दौरान एक निजी निर्माण कंपनी में काम करने वाला एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी देशपाल के रूप में की गई। ये भी पढ़ें...Korba: मासूम की नृशंस हत्या कर सागौन बाड़ी में फेंका शव, जांच शुरू

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

बता दें, जम्मू-श्रीनगर पर किश्तवारी पाथेर पर बहाली का काम चल रहा है। इसमें कुछ समय लगेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, लोगों को सड़क साफ होने तक एनएच-44 पर यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं सोमवार को बंद हुए राजमार्ग पर कई स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं और पिछले तीन दिन में कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन होने के बीच राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। फंसे वाहनों को निकालने के लिए बुधवार दोपहर को यातायात आंशिक रूप से बहाल किया गया था, लेकिन इसे फिर से बंद कर दिया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)