spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के प्राचीन मंदिरों, स्तूपों का होगा विकास, पर्यटन मंत्री ने दी...

कुशीनगर के प्राचीन मंदिरों, स्तूपों का होगा विकास, पर्यटन मंत्री ने दी ये जानकारी

minister-jaiveer-singh

लखनऊः राज्य सरकार कुशीनगर के प्राचीन मंदिरों, स्तूपों और बौद्ध बिहारों का संरक्षण कर रही है। इन स्थलों का विकास 1941.40 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Minister Jaiveer Singh) ने दी।

उन्होंने बताया कि कुशीनगर बौद्ध श्रद्धालुओं के प्रमुख केंद्रों में से एक है। इसी स्थान पर भगवान बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था। इस प्राचीन स्थल की खोज का श्रेय जनरल ए कनिंघम और एशियन कार्लेल को जाता है। जिन्होंने 1861 में इस स्थल की खुदाई की थी। इसके बाद 1904 से 1912 के बीच भारतीय पुरातत्व संरक्षण द्वारा कुशीनगर में कई उत्खनन कार्य किये गये।

ये भी पढ़ें..UP News: सपा प्रमुख ने जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धाजंलि, बीजेपी…

जयवीर सिंह (Jaiveer Singh)ने बताया कि कुशीनगर में भगवान बुद्ध से जुड़े इस स्थान को देखने के लिए साल भर दुनिया भर से पर्यटक और श्रद्धालु आते रहते हैं। यहां स्थित मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी हुई मुद्रा में 6.1 मीटर ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति उस काल का प्रतिनिधित्व करती है जब भगवान बुद्ध 80 वर्ष की आयु में जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त हुए थे। कुशीनगर के अन्य तीर्थस्थलों में कुशीनगर संग्रहालय, रामभर स्तूप, सूर्य मंदिर, श्रीलंका मंदिर, चीनी बौद्ध मंदिर, माथा कुँवर मंदिर आदि शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा यहां एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें