हरियाणा

कुरुक्षेत्र: मंगा सिंह अनोखे ढंग से लोगों को दे रहे पर्यावरण बचाने का संदेश

02dl_m_388_02122022_1

कुरुक्षेत्र: ग्रीन मैन के नाम से पहचान बना चुके यमुनानगर के मंगा सिंह पर्यावरण बचाने के लिए बीस वर्ष से लगे हुए है। वह अनोखे ढंग से लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे है। वह अक्सर बड़े मेलों व स्कूलों में जाकर बच्चों को पर्यावरण बचाने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दे रहे है। जहां एक ओर महोत्सव के सरस और शिल्प मेले में विभिन्न राज्यों की लोक कला, शिल्प कला के दर्शन हो रहे, गीता का सार सारी दुनिया को सुनने को मिल रहा है, वहीं ग्रीन मैन मंगा सिंह अपनी विशेष वेशभूषा से महोत्सव में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है।

वे सिलेंडर में बिकती सांसे, पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ जैसे स्लोगनों व पीठ पर सिलेंडर का मॉडल व उसमें पेड़ की प्रतिकृति को स्थापित कर ग्रीन मैन मंहा सिंह लोगों को जागरूक कर रहे है। वे अब तक बीस हजार से अधिक पेड़ लगा चुके है। वह हर वर्ष एक सौ पचास से अधिक पौधे लगाता है और पांच वर्ष तक उनकी रक्षा भी करते है।

यह भी पढ़ें-केशव प्रसाद मौर्य ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर कही...

मंगा सिंह पिछले तीन वर्षो से गीता महोत्सव में आकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की भावनात्मक अपील कर रहा है। वह अपने गांव में ही फास्ट फूड की एक दुकान चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहे है। इसके बावजूद भी वह अपने खर्च पर पर्यावरण संरक्षण के कार्य मेहनत से कर रहे है। वह लोगों को गांव-गांव जाकर विवाह शादी, जन्मदिन, दुकान के शुभारंभ आदि कार्यक्रम पर लोगों से कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए आह्वान करते है और कहीं भी किसी कार्यक्रम में जाते है। तो वह गिफ्ट की जगह एक पौधा भेंट करते है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)