कुड़मियों के पथराव में DSP, BDO समेत कई घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

23

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरा हॉल्ट पर बुधवार की रात आंदोलनरत कुड़मियों (Kudmi andolan) को हटाने पहुंची पुलिस से आंदोलनकारियों की झड़प हो गयी। रेलवे ट्रैक जाम कर रहे लोगों पर जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो आंदोलनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों के पथराव करने से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये, बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद आंदोलनकारी (Kudmi andolan) रेलवे ट्रैक खाली कर दूसरी तरफ चले गए। इस दौरान डीएसपी, बीडीओ और कई जवान घायल हो गये हैं। आंदोलनरत लोगों में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने रात में खाली कराया ट्रैक

बताया जाता है कि देर रात प्रशासन रेलवे जाम हटाने के लिए कुड़मी समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहा था। प्रशासन लोगों से रेलवे जाम हटाने की अपील कर रहा था। मौके पर एसडीओ रीना हांसदा खुद मौजूद थीं। इसी बीच अचानक पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने रेलवे ट्रैक पर जमा हुए कुड़मी समुदाय (Kudmi andolan) के लोगों पर भी लाठीचार्ज किया। अचानक हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने रात में ही पूरे रेलवे ट्रैक से जाम हटा दिया था।

ये भी पढ़ें..Palamu: उपायुक्त से पैदल मिलने पहुंचीं कस्तूरबा की छात्राएं, बताईं समस्याएं

एसडीओ ने की प्रदर्शनकारियों से बात

एसडीओ रीना हांसदा द्वारा जामस्थल पर धारा 144 लागू कर दी गयी थी और जामकर्ताओं से रेल चक्का जाम हटाने की लगातार अपील की जा रही थी। एसडीओ ने कहा कि अगर वे जाम से नहीं हटे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी इस पर सहमत नहीं हो रहा था, तभी अचानक लाठीचार्ज के बाद पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)