Kriti's first kitchen: कृति खरबंदा की पहली रसोईं, इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो

kriti's frist kitchen

Kriti's first kitchen: हाल ही में 'फुकरे 3' के एक्‍टर पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में 'सूजी का हलवा' बनाया। कृति और पुलकित ने 15 मार्च को शादी की। 'हाउसफुल 4' में अपने काम के लिए मशहूर एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की। बता दें, यह वह रस्‍म होती है जिसमें नवविवाहित दुल्हन पहली बार खाना बनाती है। इसमें पहली बार कुछ मीठा ही पकाया जाता है।

 पुलकित सम्राट,   'फुकरे 3' ,  कृति खरबंदा,  हाउसफुल 4' 

पहली रसोईं पर कृति ने बनाया सूजी का हलवा

तस्वीरों में एक बर्तन में 'सूजी का हलवा' देखा जा सकता है। एक्‍ट्रेस ने इसे कैप्शन दिया, "मेरी पहली रसोई"। दूसरी तस्वीर में कृति को पुलकित की दादी के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्‍ट्रेस ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसमें उन्‍हें सिन्दूर, मंगल सूत्र और चूड़ा पहने हुए देखा जा सकता है। कृति इसमें अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट करती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: कियारा ने दिलजीत दोसांझ की निजी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा

फोटो में कृति को दादी के पास बैठकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि दादी उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं। आखिरी फोटो में कृति हलवे के ऊपर बादाम डालती दिख रही हैं। पुलकित और कृति ने 'पागलपंती', 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। कृति अगली बार फिल्म 'रिस्की रोमियो' में नजर आएंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)