Korba: सौतेले पिता ने मासूम से किया रेप, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

0
31

digital-rape-in-shimla

कोरबा: कोरबा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी से रेप किया और उसकी मां व भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार सुबह बच्ची ने अपनी मां को दुष्कर्म के बारे में बताया। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां मजदूरी करके अपने 4 बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पति की मौत के बाद महिला किसी तरह अपना घर चला रही थी। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। मिस्ड काॅल से उसकी बातचीत उस शख्स से होने लगी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने शादी कर ली और अपने बच्चों के साथ साथ रहने लगे। महिला घरों में झाड़ू-पोंछा करने लगी और पति टेंट हाउस में काम करने लगा। यहां सौतेले पिता की गंदी नजर महिला की 11 साल की बेटी पर थी।

ये भी पढ़ें..जूनियर डाॅक्टरों की हड़ताल, आज दो बजे तक बंद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

वह लगातार लड़की को उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था। सोमवार 31 जुलाई की रात मां और अन्य बच्चों के सो जाने के बाद आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां तुरंत पीड़ित बच्ची को लेकर मानिकपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)