Home देश Kolkata doctor rape case : मेडिकल कॉलेज में हिंसक घटना के बाद...

Kolkata doctor rape case : मेडिकल कॉलेज में हिंसक घटना के बाद अब तक 19 लोग गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

kolkata-rape-case

Kolkata Rape Case : कोलकाता के प्रसिद्ध आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने अब तक 19‌ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर तीन अलग-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गये है। जिनमें से एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार   

शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, बुधवार रात आरजी कर अस्पताल हमले के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच की पहचान सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि, जल्द ही बाकी हमलावरों को भी ढूंढ लेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर की आरोपियों की फोटो  

19 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर सभी आरोपियों की फोटो भी शेयर की है। बता दें, इसके पहले जो फोटो शेयर की गई थी उसमें जिन पांच लोगों के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया था उनके हमले के समय की तस्वीर और गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर भी पुलिस ने शेयर की है। वहीं इस घटना से शहर के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच तेज़ कर दी है।

Kolkata Rape Case: आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई  

गौरतलब है कि, गुरुवार को दिनभर चली पूछताछ के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की। वहीं देर शाम पुलिस ने 9 और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें आरोपितों को लाल घेरे से चिन्हित किया गया था। इन तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने जनता से सूचना देने की अपील की थी, जिसके बाद शाम को और गिरफ्तारियां संभव हो सकीं।

ये भी पढ़ें: MP में 3 हजार जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, कैसे होगा मरीजों का इलाज?

पुलिस ने इस हमले के संबंध में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति का नुकसान और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल खुद पूछताछ की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version