spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशकोडरमा नाव हादसा : पंचखेरो डैम में डूबे सभी आठ लोगों के...

कोडरमा नाव हादसा : पंचखेरो डैम में डूबे सभी आठ लोगों के मिले शव

         

कोडरमा : कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा पर स्थित पंचखेरो डैम में रविवार को नाव हादसे (boat accident) में डूबे सभी आठ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह दो बच्चों के शव निकाले। घटना के लगभग 40 घंटे बाद इन दो शवों को निकाला जा सका। इसके पहले सोमवार को छह शव निकाल लिए गए थे।

मंगलवार की सुबह मृतक सीताराम यादव के पुत्र हर्षल कुमार (8) और पुत्री साक्षमा उर्फ छोटी कुमारी (4) का शव निकाला गया। इससे पूर्व सोमवार को छह शव निकाले गए थे। इसमें सीताराम यादव (40), सेजल कुमारी (16), पलक कुमारी (14), अमित कुमार सिंह (14), राहुल कुमार (16) और शिवम कुमार (17) के शव मिले थे। इसके बाद सोमवार शाम को अभियान रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें..साहित्य सम्मान व गोष्ठी के साथ साहित्यकार सुंदर लोहिया का मनाया…

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे। इस दौरान नाव में पानी भर जाने से सभी लोग डूब गए। नाव पर सवार नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये। बाकी सभी लोग डूब गए। नाविक रोहित कुमार (16) भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया था। मरकच्चो के पचखेरो डैम में हुए नाव हादसा (boat accident) को लेकर मरकच्चो थाना में खेतो निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें