बंदूक की 653 गोलियां ढूंढने को तानाशाह किम जोंग ने लगाया लॉकडाउन, लाखों लोग घरों में कैद

0
62

kim-jong-north- korea-lockdown

प्योंगयांगः अपने फरमानों से दुनिया भर में चर्चा में रहने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर सनक भरा फरमान जारी लाखों लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल एक सैनिक के पास से 653 गोलियां गायब हो गई थी। जिन्हें ढूंढने के लिए किम जोंग ने हेसन शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद किम जोंग ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। फिलहाल पुलिस और सेना मिलकर गोलियों की तालाश कर रही हैं मगर 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ये भी गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।

ये भी पढ़ें..BSF ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को फिर किया नाकाम, हथियारों के साथ करोड़ों की हेरोइन बरामद

बता दें कि उत्तर कोरिया के उत्तरी इलाके रियांग के हेसन शहर से बीते 7 मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सातवीं बटालियन वापस लौटी थी। इस बटालियन को 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत में चीन सीमा पर तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। बटालियन की वापसी के दौरान एक सैनिक के पास से 653 गोलियां गायब हो गयी थीं। शुरुआत में जवान खुद इसे खोजने में जुटे थे, लेकिन न मिलने पर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

जिसके बाद बंदूक की 653 गोलियां ढूंढने के लिए अब पूरे शहर में लॉकडाउन लगाकर सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी कर रही है। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं, तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। इस कारण शहर के दो लाख लोग घरों में कैद हो गए हैं। उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)