कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां जोरों पर, चंडीगढ़ के इस होटल में लेंगे सात फेरे

0
31

मुंबईः बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस कपल को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक फाइनल हो गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शादी में करण जौहर और अश्विनी यार्डी शामिल होंगे। क्योंकि ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुलप्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें..फिल्म ‘पठान’ में दिखेगा दीपिका पादुकोण का ‘बेशरम रंग’, इस दिन…

माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और दोनों को एक होते हुए देखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म श्शेरशाहश् में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों की अफेयर की खबरें भी जोरों -शोरों से चलने लगी। शेरशाह की रिलीज के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। वहीं फैंस को सिद्धार्थ-कियारा की शादी का बेसब्री से इन्तजार है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)