Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशKhunti: खूंटी के पंडाल में दिखेगी झारखंड की संस्कृति, बांस से हो...

Khunti: खूंटी के पंडाल में दिखेगी झारखंड की संस्कृति, बांस से हो रही सजावट

Durga-Puja-Committee-Netaji-Chowk-Khunti

खूंटी: शहर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नेताजी चौक खूंटी (Netaji Chowk Khunti Durga Puja Committee) अपनी खास शैली के लिए जानी जाती है। समिति इस वर्ष भी खास और अलग अंदाज में पंडाल निर्माण करा रही है। पंडाल में आकर्षक ढंग से बांस और काष्ठ कला के साथ झारखंड की कला एवं संस्कृति को पिरोया है।

बंगाल के मायापुर के त्रिनैनी डेकोरेटर्स के कुंतल हाजरा के नेतृत्व में करीब 30 कलाकार पिछले एक माह से पंडाल निर्माण में जुटे हुए है। समिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष कुमार सौरव ने कहा कि इस साल पूरे आयोजन में 15 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है। पंडाल 50 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा होगा। पंडाल में काष्ठ कला के साथ ही बांस से बनी चटाई की कई कलाकृतियां बनायी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें..Navratri Look: नवरात्रि पर दें अपने लुक को एथनिक टच, दिखें…

61 सालों से पूजा का आयोजन कर रही समिति

इस साल प्रतिमा निर्माण की जिम्मेवारी चक्रधरपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार सुधीर पाल को दी गई है। उल्लेखनीय है कि नेताजी चौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति साल 1962 से पूजा का आयोजन कर रही है। प्रारंभ के आठ वर्षों तक दुर्गा पूजा मंदिर में आयोजित की गयी थी। साल 1970 में पहली बार पूजा पंडाल बनाकर समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री रंजीत प्रसाद, संयोजक राजेंद्र प्रसाद, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, विजय साहू, कृष्णानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, बजरंग बाहेती, संजय मिश्रा, लव चौधरी, गोपाल भगत, आनंद कुमार, दामोदर प्रसाद, किशोर साहू, प्रेम तिवारी, बालमुकुंद कश्यप, विनय जायवाल, नीरज चौरसिया, विकास साहू, विक्की गुप्ता, अमर साहू, राजेश्वर गुप्ता, राजकुमार लहकार, हरिनारायण साहू आदि सहयोग दे रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें