प्रदेश हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चैंपियन बना ये राज्य, मिले 52 स्वर्ण, 39 रजत व 46 कांस्य पदक

चंडीगढ़ः खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान मेजबान हरियाणा चैंपियन बन गया है। दो बार का चैंपियन रहा महाराष्ट्र इस बार दूसरे स्थान पर चला गया है। खेलो इंडिया के दौरान पहले दिन से ही हरियाणा व महाराष्ट्र के बीच मेडलों को लेकर काफी खींचतान चलती रही है।

हरियाणा को इन खेलों में 52 स्वर्ण, 39 रजत व 46 कांस्य पदक मिले हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र को 45 स्वर्ण, 40 रजत तथा 40 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर रहे कर्नाटक को 22 स्वर्ण, 17 रजत तथा 28 कांस्य पदक मिले हैं। पदकों की तीनों श्रेणियों को अगर आधार बनाया जाए तो हरियाणा की झोली में कुल 137 तथा पिछली बार के चैंपियन महाराष्ट्र को 125 पदक मिले हैं।

पदकों की संख्या के अनुसार 79 पदक लेकर दिल्ली तीसरे स्थान पर है लेकिन साइ के नियमों के अनुसार गोल्ड को पदक तालिका का आधार बनाया जाता है। जिसके चलते 67 पदक हासिल करने वाले कर्नाटक को तीसरे स्थान पर माना गया है।

यह भी पढ़ेंः-बघेल बोले- विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसी का...

खेलो इंडिया में 36 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के करीब 8,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला के बाद खिलाड़ी अब इंदौर में मिलेंगे। खिलाड़ियों का पंचकूला में दो सप्ताह तक ठहराव रहा। उनको नया-नया अनुभव मिला। हर रोज किसी न किसी खिलाड़ी का जन्मदिन पड़ता था तो दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों ने भी सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया जो भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता को दर्शाता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…