शिवपाल के भाजपा में शामिल होने पर केशव प्रसाद बोले-‘रामभक्ति’ करने वालों का स्वागत है

102
keshav
keshav

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव जीतने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने का लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सोमवार को भगवान श्रीराम की स्तुति वाला ट्वीट कर शिवपाल सिंह यादव ने इन चर्चाओं को और ज्यादा हवा दे दी है।

शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने भी आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं, उन सबका स्वागत है। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह भगवान श्रीराम के पूरे परिवार के तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र ‘परिवार, संस्कार और राष्ट्र’ निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।

ये भी पढ़ें..ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के मोस्ट वैल्यूएबल टीम की…

दरअसल, लगभग पांच सालों तक चले विवाद के बाद शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सुलह हो गई थी। शिवपाल इस बार समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही जसवंतनगर से चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह कहते हुए नहीं बुलाया गया कि वह सहयोगी दल के नेता है, सपा के नहीं। उसके बाद से ही शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर आज केशव प्रसाद मौर्य ने यह बड़ा बयान दे दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)