प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दावा, बोले- यूपी की सभी 80 सीटों पर खिलेगा कमल

deputy-cm-keshav-maurya लखनऊः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम अधिवेशन को संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का भविष्य युवा मोर्चा है। वर्तमान में भाजपा का नेतृत्व कर रहे लोग, चाहे राज्य में हों या केंद्र में, पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। जिस तरह उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सभी नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है, उसी तरह 80 लोकसभा सीटों में से 80 पर कमल खिलेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत काल संकल्प 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करना है। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में यूपी निकाय चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली है। अब बीजेपी को 2019 के मुकाबले 2024 में बड़ी जीत मिलेगी। हमारा युवा बीजेपी के साथ है। 2024 में देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। यह भारत के विश्व का नेतृत्व करने का प्रश्न है। करो या मरो का सवाल है। इसलिए 2024 तक सब कुछ भूलकर कमल के फूल को याद करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देश के युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा। ये भी पढ़ें..कांग्रेस विधायक के TMC में शामिल होने पर दोनों पार्टियों में... युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रदेश पदाधिकारी लखनऊ आ चुके हैं। इसमें युवा मोर्चा के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व महासचिवों को बुलाया गया है। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बड़े जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा होगी। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र को संबोधित किया। समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)