प्रदेश उत्तर प्रदेश राजनीति

सत्ता के लिए बेचैन हैं अखिलेश, उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा-सपा अब सफा पार्टी

keshav-prasad-maurya झांसीः सपा प्रमुख अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है। पिछड़ा वर्ग अब उनके झांसे में आने वाला नहीं है। सपा अब सफा पार्टी बन गयी है। अब सपा सैफई तक ही सीमित पार्टी बनकर रह गई है। यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। वह यहां बुंदेलखण्ड कांवर यात्रा में शामिल होने और कानपुर-झांसी नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करने आये थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रयास सबका साथ, सबका विकास है। यूपी के लिहाज से देखें तो वह 2024 में 73 से 80 सीटों तक पहुंचने में कामयाब होगी। झांसी व काशी समेत पूरी 80 की 80 सीटों पर उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय मिलेगी। जिस प्रकार राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग किया, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश भी सहयोग करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। जिस पिछड़े वर्ग का अभी तक वह दुरूपयोग करते आए हैं, वह वर्ग अब जाग गया है। सपा सैफई तक सीमित होकर सफा पार्टी बन गयी है। वहीं, भाजपा 4 करोड़ गरीबों को घर, लाखों-करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सबका विकास चाहती है। 2047 तक का एजेंडा तय हो गया है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब चंद्रयान-2 असफल हुआ था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा था- असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो, देखो क्या कमी है और सुधार करो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुष्टीकरण भारत छोड़ो और परिवार भारत छोड़ो पर काम कर रहे हैं। भगवान अखिलेश को सद्बुद्धि दें। चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय किसी और को नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने लाल किले से 2 करोड़ लखपति दीदिया बनाने की घोषणा की है। उसी के तहत यहां समूहों को सशक्त बनाने का काम शुरू हो गया है। ये भी पढ़ें..घोसी उपचुनाव से पहले सपा का लगा झटका, उमेश चंद्र पांडेय... अमृत सरोवर को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि झाँसी में अमृत सरोवर पर उत्कृष्ट कार्य हुआ है। इसके लिए झाँसीवासी बधाई के पात्र हैं और जो गाँव अछूते हैं। वे तृप्त हो जायेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि थाना, तहसील और ब्लॉक पर अधिकारी जनता की समस्याओं को ठीक से सुनेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित भी किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)