केशव प्रसाद मौर्य ने ’इंडिया’ गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का अड्डा, ’एक देश, एक चुनाव’ पर कही ये बात

15

keshav-prasad-maurya

बाराबंकीः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ’इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए इसे भ्रष्टाचारियों का अड्डा बताया। साथ ही कहा कि यह गठबंधन कभी भी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ’एक देश, एक चुनाव’ कराने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। लेकिन विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। मेरा मानना है कि बार-बार चुनाव होने से खर्च बढ़ जाता है। इसलिए सभी चुनाव एक साथ होने चाहिए, जिससे पैसे की बर्बादी रुकेगी। इसका सभी को स्वागत भी करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सफदरगंज में पूर्व विधायक स्व. रामनरेश रावत के प्रेरणा स्थल एवं प्रतिमा का अनावरण किया गया। इससे पहले उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में रहकर उन्होंने समाज की सेवा की है।

ये भी पढ़ें..‘सनातन धर्म’ पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे उदयनिधि, दिल्ली पुलिस…

रामनरेश रावत ने अपना जीवन गरीबों और पीड़ितों की सेवा में बिताया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में वह उनके परिजनों से व्यक्तिगत तौर पर जुड़े रहेंगे। वे विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथियों और समाज के लोगों की हमेशा मदद करते रहेंगे। अगर कोई समस्या हो तो मुझे बताएं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घोसी उपचुनाव में कमल खिलने वाला है। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में भी 80 सीटें जीतेंगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)