Home उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बने नेता विधान परिषद, स्वतंत्रदेव सिंह ने...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बने नेता विधान परिषद, स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

keshav
keshav

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्र देव सिंह 20 मई को नेता सदन बनाया गया था।

विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भी नए नेता सदन बनाये जाने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें..मानसून में बालों का झड़ना कम करने के लिए अनपायें यह…

उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोकसभा सीट से जीते थे। 2016 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। उनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य पल्लवी पटेल से हार गये थे। इसके बावजूद भी पार्टी नेतृत्व ने उनका पद बनाये रखा और वह दोबारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version