Featured राजनीति

इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के नाम भेजेंगे केजरीवाल

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal speaks during the launch of ‘Mukhyamantri COVID-19 Pariwar Aarthik Sahayata Yojna’
   

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर स्वास्थकर्मियों को पद्म पुरस्कार देने का मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जनता की राय भी मांगी है। जिसके आधार उल्लेखनीय काम करने वाले डॉक्टरों के नाम का चुनाव किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर कहा कि ‘ सरकार हर साल पद्म पुरस्कार और भारत रत्न का ऐलान करती है। इस वर्ष दिल्ली सरकार केवल डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को पद्म पुरस्कार देना चाहती है। पद्म पुरस्कार दिये जाने के नियम के अनुसार राज्य सरकारों के पास ये अधिकार होता है कि वो एक नाम केंद्र सरकार के पास भेज सकता है। इस आधार पर दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों को ये पुरस्कार देना तय किया है। जिन्होंने इस कोरोना काल में बेहद बहादुरी के साथ काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वो खुद नाम सुझाए कि उनके अनुसार कौन से डॉक्टर ने सर्वश्रेष्ठ काम किया है। फिर सरकार उस नाम पर समीक्षा करेगी।

दिल्ली सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए डॉक्टर को चुनाव का काम जनता पर छोड़ दिया है। जिसके लिए सरकरा ने एक ईमेल आईडी भी जारी की है। जिस पर जाकर जनता अपने चुने हुए डॉक्टर का नाम सुझा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सर्च एंड स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। जिसके अध्यक्ष सिसोदिया हैं। वो देखेंगे किस डॉक्टर का नाम पद्म पुरस्कार के लिए जनता की तरफ से भेजा गया है। इसके लिए जनता के पास 15 अगस्त तक का समय होगा। केंद्र सरकार को नाम भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। ऐसे में सीएम केजरीवाल चाहते हैं कि 15 अगस्त तक सारे जनता इस मेल आईडी पर भेज दे ।

यह भी पढ़ेंः-अब महज पांच रुपये में कर सकेंगे एसी बस का सफर, एक अगस्त से लागू होगी यह व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि इसके पहले अरविंद केजरीवाल ने मशहूर पर्यावरणविद और पद्म विभूषण से सम्मानित सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की थी। सीएम केजरीवाल ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। जिसको लेकर विपक्ष ने दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला था। विपक्ष का आरोप है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पद्म पुरस्कारों पर राजनीति कर रही है।