Uttrakhand News : लैंडस्लाइड के बाद फिर चालू हुई Kedarnath Yatra, चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती

40
kedarnath-tample

Uttrakhand News: केदारनाथ में हुए लैंडस्लाइड के बाद एक बार फिर से यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा चालू होनें के बाद ही सोनप्रयाग से बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन को निकले। इस दौरान यात्रा मार्ग में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को फिर से खोला। साथ ही सुरक्षा व चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी 

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने बताया कि, पैदल यात्रा मार्ग पर विधिवत आवाजाही हो रही है। यात्री अब घोड़े-खच्चरों से भी आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, यात्रियों की सुविधा के लिये धाम सहित सम्पूर्ण पैदल यात्रा मार्ग पर सुरक्षा जवान, डॉक्टर, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं।

इसके साथ ही DDM गुप्तकाशी के मजदूरों ने कम समय में पैदल यात्रा मार्ग को दुरूस्त किया है। यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करके उन्हे आगे भेजा जा रहा है। धाम पहुंचने पर भक्तों को अच्छे से दर्शन कराये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Kolkata: दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग, ममता ने पीएम मोदी को फिर लिखी चिट्ठी

 Uttrakhand News : चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती   

बता दें, महाराष्ट्र से आये कुछ भक्त भी पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर भक्तों ने बताया कि, पैदल मार्ग आवाजाही के लिये सुरक्षित है। मार्ग पर दिक्कतें नहीं हैं। जहां कुछ दिक्कतें हैं भी तो वहां पर सुरक्षा जवान तैनात हैं। यात्रा मार्ग पर रहने और खाने की भी कोई परेशानी नहीं है। घोड़े-खच्चर भी आसानी से चल रहे हैं। वहीं धाम पहुंचने पर भक्तों को प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से अच्छे से दर्शन कराये जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)