Featured मनोरंजन

ओपनिंग डे पर ही फुस्स हुई Katrina Kaif की फिल्म मेरी क्रिसमस, महज इतने करोड़ का किया कारोबार

Katrina Kaif: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ''मेरी क्रिसमस'' कल 12 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। श्री राम राघवन द्वारा निर्देशित इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में विजय और कैटरीना पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है। कई कलाकारों ने भी इस फिल्म की सराहना की लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत धीमी बताई जा रही है। फिल्म को लेकर जितना अनुमान लगाया गया था ये सिनेमाघरों में पहले दिन उतना कारोबार नहीं कर पाई।

पहले दिन कमाए इतने करोड़

मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पहले दिन की रिपोर्ट सामने आ गयी है। सैनिक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मैरी क्रिसमस ने रिलीज के पहले दिन 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को फिल्म के कारेबार में इजाफा देखने को मिल सकता है। Katrina Kaif की मेरी क्रिसमस के मेकर्स को बड़ा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

Katrina Kaif और विजय सेतुपति ने पहली बार शेयर किया स्क्रीन

फिल्म मेरी क्रिसमस में कैटरीना और विजय के साथ बॉलीवुड कलाकार राधिका आप्टे, अदिति गवेकर, टीनू आनंद, संजय कपूर और विनय पाठक ने भी अहम किरदार निभाया है। इस ​फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो रोल है। मेरी क्रिसमस फिल्म के जरिए कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है। फिल्म में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में कैटरीना और विजय के रोमांटिक अंदाज ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म मैरी क्रिसमस 2 अजनबियों, अल्बर्ट (विजय सेतुपति) और मारिया (कैटरीना कैफ) की कहानी है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अनजान है, ये दोनों क्रिसमस के दिन एक-दूसरे से मिलते हैं और इसके बाद घटनाओं के बवंडर में फंस जाते हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह है। अल्बर्ट और मारिया के जीवन में क्या होता है? इसे देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। ये फिल्म दर्शकों के मन में अंत तक उत्सुकता बनाए रखती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)