फोटो

बर्फ से ढक गया दक्षिण भारत का ‘कश्मीर’, तस्वीरों में देखें मुन्नार की खूबसूरती

तिरुवनंतपुरम: इन दिनों देश में शीतलहर का दौर चल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, पर्यटक भी स्नो फाॅलिंग देखने हिल स्टेशन पहुंच चुके हैं। स्नो फाॅलिंग के लिए जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां पूरे देश में जानी जाती हैं, लेकिन दक्षिण भारत में भी एक हिल स्टेशन ऐसा है जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। ये स्थान है मुन्नार। दक्षिण भारत का 'कश्मीर' कहे जाने वाले मुन्नार में इन दिनों बर्फबारी हो रही है। देखें मुन्नार के मनमोहक दृश्य -

बर्फबारी देखने मुन्नार आ रहे सैलानी -

समुद्र तल से लगभग 1,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इडुक्की जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन मुन्नार में और उसके आसपास तापमान गिर रहा है। एक स्थानीय शख्स ने कहा, पंपदमशोला, वटवड़ा जैसे इलाकों में बर्फ गिर रही है और पर्यटक मुन्नार की ओर बढ़ रहे हैं। जनवरी से यहां के कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री तक गिर गया है। पहले सबसे ठंडा महीना दिसंबर होता था, लेकिन अब नहीं।

तरह-तरह के पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों का घर -

मुन्नार पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों की अनूठी प्रजातियों का घर है। विशेष रूप से नीलकुरिंजी (जो बारह वर्षों में केवल एक बार खिलता है) के अलावा नीलगिरी थार, घड़ियाली विशाल गिलहरी, नीलगिरी लकड़ी-कबूतर, हाथी, गौर, नीलगिरी लंगूर और सांभर प्रजातियां यहां पाई जाती हैं।

वट्टावाडा और आस-पास के क्षेत्रों में बर्फ से ढके घास के मैदानों में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कोच्चि, कोयम्बटूर और मदुरै के रिसॉर्ट मालिक तेज कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Weather Update: UP में 14 जनवरी के बाद निकलेगी धूप, पर...


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)