देश Featured आस्था

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर आज किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार, देखें शुभ मुहूर्त

karwa-chauth-2023-moon-rise-timing Karwa Chauth 2023: प्रेम, त्याग, सम्मान और समर्पण के त्योहार यानी करवा चौथ व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत भारतीय परिवारों की ग्रामीण महिलाओं से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी बड़ी श्रद्धा और उत्साह से करती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और पति लंबी आयु हो इसी कामना के लिए रखती हैं। हालांकि अब बदलते जमाने में यह ट्रेंड भी बदल गया है। अब पुरुष भी अपनी पत्नी के लिए स्वेच्छा से करवा चौथ का व्रत रखने लगे हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही पूरा होता व्रत

आपको बता दें कि यह व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही पूरा होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति द्वारा यह व्रत खोला जाता है। हालांकि, देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद दिखने का समय थोड़ा अलग भी होता है। तो आएइये जानते हैं करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त और किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार.... karwa-chauth-2023
ये भी पढ़ें..Karwa Chauth 2023: सुहागिनों ने हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी, दीर्घायु के लिए आज रखेंगी निर्जला व्रत

Karwa Chauth 2023 का शुभ मुहूर्त

  • दैद्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ 1 नवंबर, बुधवार यानी आज है।
  • पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है।
  • करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू हो चुकी है जो 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगी।
  • व्रत का समय सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक है।

करवा चौथ 2023 चांद निकलने का समय शहरवार

शहर का नाम चांद दिखने का समय
नई दिल्ली 8:15:00 PM
लखनऊ 8:05:00 PM
कोलकाता 7:46:00 PM
मुंबई 8:59:00 PM
चेन्नई 8:43:00 PM
चंडीगढ़ 8:10:00 PM
नोएडा 8:15:00 PM
पटना 7:51:00 PM
जयपुर 8:26:00 PM
आगरा 8:16:00 PM
भोपाल 8:29:00 PM
गुरुग्राम 8:16:00 PM
karwa-chauth-2023-mehndi

करवा चौथ मंत्र

ॐ इमं देवा असपत्न सुवध्वं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठयाय महते जानराज्यायेनद्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोमी राजा सोमोस्मांक ब्राह्मणाना राजा।। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)