मुंबईः एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उनकी फिल्म शहजादा का टीजर आउट हो गया है, जिसमें एक्टर का पहला लुक सामने आया है। टीजर में कार्तिक एक्शन करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में डायलाॅग चलता है, ‘जब बात फैमिली पर आए तो डिक्कशन नहीं करते, एक्शन करते हैं।’
ये भी पढ़ें..कार्तिक आर्यन को आधी रात में मिला सरप्राइज बर्थडे केक, मम्मी-पापा...
टीजर देखकर यह लग रहा है कि शहजादा एक्शन मूवी होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी। टीजर में कृति खूबसूरत दिख रही हैं। फिल्म का टीजर जारी करते हुए कार्तिक इसे फैंस को उनके शहजादा की ओर से बर्थडे गिफ्ट बताया। कार्तिक का फस्र्ट लुक के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर कार्तिक के पोस्ट पर फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और फिल्म के टीजर को जबरदस्त बता रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लुका छुपी में साथ नजर आए थे। दर्शकों को उनकी आॅनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी और यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। अब शहजादा में दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन में अपना जादू दिखाएंगे। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)